■ 07, 08 व 09 जनवरी 2021 -
1. मध्य प्रदेश सरकार ने बाल देखभाल संस्थानों से बाहर निकलने वाले और 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लड़के और लड़कियों के लिए 'लॉन्च पैड योजना' की शुरूआत की है।
2. ओलंपिक कांस्य और विश्व कप विजेता हॉकी खिलाड़ी माइकल किंडो का निधन। उन्होंने 1971,1973 और 1975 में 3 पुरुष हॉकी विश्व कप खेले, जहाँ भारत ने कांस्य, रजत और स्वर्ण पदक जीते थे।
3. उत्तर प्रदेश स्थित शिवालिक मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक (SMCB) भारत का पहला ऐसा शहरी सहकारी बैंक (UCB) बन गया है, जिसने RBI से स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) का संचालन करने का लाइसेंस प्राप्त किया है।
4. गूगल क्लाउड ने करण बाजवा को एशिया प्रशांत के लिए अपना नया प्रमुख बनाने की घोषणा की है। वर्तमान में, बाजवा भारत में गूगल क्लाउड का नेतृत्व कर रहे है।
5. लद्दाख के चिकटन में खेलो इंडिया आइस हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन आरंभ हो गया है। यह पहला मौका है जब चिकटन की महिला टीम कारगिल जिले में खेले जा रहे खेलो इंडिया गेम्स में भाग लिया।
0 टिप्पणियां