■ 18, 19 व 20 जनवरी 2021 -
1. जापानी ब्रोकरेज नोमुरा ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जारी भारत के जीडीपी पूर्वानुमान को संशोधित कर 6.7 प्रतिशत नेगेटिव रहने की उम्मीद जताई है।
2. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपनी टेस्ला ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया है।
3. केरल, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा निर्धारित "ईज ऑफ डूइंग बिजनेस" सुधार को सफलतापूर्वक लागू करने वाला देश का 8वां राज्य बन गया है।
4. भारत की पहली स्वदेशी 9 मिमी मशीन पिस्टल को DRDO और भारतीय सेना द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
5. दूरसंचार उपकरण और सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (TEPC) ने संदीप अग्रवाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
0 टिप्पणियां