■ 15 फरवरी 2021 -
1. ऑस्ट्रेलियन वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र रॉबर्ट इरविन ने वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर पीपुल्स च्वाइस अवार्ड प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार जीता है।
2. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के आर्थिक अनुसंधान विभाग ने FY21 के लिए भारत के GDP अनुमानों को संशोधित कर -7.0% तक कर दिया है।
3. कर्नाटक सरकार ने विजयनगर को राज्य का 31वां जिला घोषित करने के लिए एक आधिकारिक गजट अधिसूचना जारी की।
4. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2021 का उद्घाटन किया है।
5. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अंतरिक्ष यान 'होप' ने मंगल ग्रह के आसपास की कक्षा में प्रवेश कर लिया है।
0 टिप्पणियां