1. HDFC बैंक को एशियामनी बेस्ट बैंक अवार्ड्स 2021 में 'इंडियाज़ बेस्ट बैंक फॉर एसएमई' चुना गया है।
2. भारत के प्रथम इंडो-कोरियन फ्रेंडशिप पार्क का उद्घाटन दिल्ली छावनी में माननीय रक्षा मंत्री, श्री राजनाथ सिंह और कोरिया गणराज्य के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री, श्री सुह वूक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
3. पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से मध्य प्रदेश के खजुराहो में 'महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर' का उद्घाटन किया।
4. केंद्रीय शिक्षा मंत्री, रमेश पोखरियाल ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, जम्मू में "आनंदम: द सेंटर फॉर हैपिनेस" का वर्चुअली उद्घाटन किया है।
5. मैगी ओफ़ारेल के हेमनेट, जिसमें ब्यूबोनिक प्लेग से शेक्सपियर के बेटे की मृत्यु पर अनुमान लगाया गया, ने फिक्शन के लिए नेशनल बुक क्रिटिक्स सर्कल पुरस्कार जीता है।
1 टिप्पणियां
Nc post
जवाब देंहटाएं